देश

Tejashwi Yadav House Firing : VIP रोड पर ‘गोलियों की गूंज’…तेजस्वी यादव के घर के पास दिनदहाड़े फायरिंग…पैदल युवक से लूट…पटना में हाई अलर्ट…

पटना, 20 जून| Tejashwi Yadav House Firing : बिहार की राजधानी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पोलो रोड, जिसे आमतौर पर “पावर कॉरिडोर” कहा जाता है — वहां गुरुवार सुबह हुई फायरिंग ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की असल तस्वीर बयां कर दी।

तेजस्वी यादव और मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास से महज कुछ मीटर दूर पैदल चल रहे एक युवक को अपराधियों ने न सिर्फ गोली मारी, बल्कि लूटपाट कर फरार हो गए।

https://www.youtube.com/watch?v=o7-xg_oA9x8

धमाके के साथ धक्का’, फिर लूट और फायरिंग

पीड़ित युवक राहुल पैदल अपने काम से जा रहा (Tejashwi Yadav House Firing)था। तभी बाइक पर सवार दो हमलावरों ने:

पहले धक्का देकर गिराया,

फिर 400 रुपये का सामान लूटा,

और जाते-जाते फायरिंग भी कर दी।

गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, वरना यह हादसा हत्या में बदल सकता था।

मंत्री-नेताओं के घर से चंद कदम दूर ये कैसे हुआ?

घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कौशल नगर की है — वहीं इलाका जहां:

मुख्यमंत्री का काफिला निकलता (Tejashwi Yadav House Firing)है

राज्यपाल का आवास है

न्यायाधीशों, मंत्रियों, नेताओं के आवास हैं

इस हाई सिक्योरिटी ज़ोन में गोली चलना सिर्फ एक लापरवाही नहीं — बल्कि बेखौफ क्राइम के रिटर्न का इशारा है।

https://navpradesh.com/teacher-counselling-chhattisgarh-2/

पुलिस और राजनीति आमने-सामने

सेंट्रल सिटी एसपी दीक्षा ने बताया:

“सुबह 8:15 बजे युवक से लूट के दौरान फायरिंग हुई, कोई घायल नहीं है। घटना के बाद आसपास के स्लम एरिया में छापेमारी जारी (Tejashwi Yadav House Firing)है।”

वहीं तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर हमला बोला:

“मेरे घर के सामने फायरिंग हुई है। NDए के शासन में अपराधियों का मनोबल आसमान छू रहा है। कोई इसे जंगलराज कहे तो मना मत करना!”

Related Articles

Back to top button