देश

हैदराबाद में मछली जैसे शरीर वाले बच्चे का हुआ जन्म, डॉक्टर बोले- दुर्लभ…

Mermaid Baby : बुधवार की शाम को करीब सात बजे इस बच्चे का जन्म हुआ

हैदराबाद। Mermaid Baby : मछली सदृश शरीर वाली जलपरी को हम फिल्मों में देखते हैं। लेकिन हकीकत में भी ऐसा हुआ है। एक महिला ने मछली सदृश शरीर वाले बच्चे को जन्म दिया है। ऐसे बच्चों को मर्मेड बेबी कहा जाता है। हैदराबाद में इस मरमेड बेबी का जन्म हुआ है।

हैदराबाद के पेट्लाबुर्ज मैटर्निटी हॉस्पिटल में एक महिला ने मर्मेड बेबी को जन्म दिया है। बुधवार की शाम को करीब सात बजे इस बच्चे का जन्म हुआ। उसके दोनों पांव एक दूसरे से चिपके हुए थे। उसके शरीर के नीचे का भाग मछली की तरह था। इस बच्चे को सिरेनोमेलिया यानी मरमेड सिंड्रोम की बीमारी है।

दुर्लभ ही देखने को मिलते हैं ऐसे बच्चे : डॉक्टर

डॉक्टरों के मुताबिक जन्म के दो घंटे में ही इस बच्चे की मृत्यु हो गई। ऐसे बच्चे दुर्लभ ही देखने को मिलते हैं। इस सिंड्रोम से पीडि़तों में लिंग नहीं होता। दोनों किडनियां भी नहीं होती।

Related Articles

Back to top button