BIG BREAKING : मरवाही में कांग्रेस ने भाजपा को 38 हजार से ज्यादा वोट से हराया, पढ़ें किसे मिले कितने वोट

BIG BREAKING : मरवाही में कांग्रेस ने भाजपा को 38 हजार से ज्यादा वोट से हराया, पढ़ें किसे मिले कितने वोट

marwahi by election result, congress win marwahi, navpradesh,

marwahi by election result, congress win marwahi,

बिलासपुर/नवप्रदेश। मरवाही (marwahi by election result) उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी जीत का परचम लहराया है। यहां कांग्रेस (congress win marwahi) के डॉ. केके ध्रुव ने भाजपा के गंभीर सिंह को 38197 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। कांग्रेस के केके ध्रुव को 83561 वोट मिले जबकि भाजपा के गंभीर सिंह को 45364 वोट से संतोष करना नड़ा। 7864 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की रितु पेंद्राम रहीं। इस जीत के साथ ही प्रदेश में अब कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है।

मरवाही (marwahi by election result) उपचुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सियासी दलों के बीच ही दंगल नहीं था! जीत के लिए जिद, शान, नाम और वजूद के लिए भी त्रिकोणीय व्दंव्द था। नाम, शान के लिए कांग्रेस का जीतना जरुरी था। अपना वजूद बचाने के लिए जोगी कांग्रेस के लिए जीत जरुरी थी। सत्तापक्ष को आईना दिखाने का मौका भाजपा को चाहिए था।

22 राउंड में मतगणना

जीत की यह जिद निर्वाचन आयोग ने कुल 22 मतगणना वाले चक्र में निर्धारित कर दिया था। पहले राउंड की गिनती से ही कांग्रेस प्रत्याशी केके धु्रव ने बढ़त बनाई थी। आखिरकार 22 वें चक्र की गिनती में भी वे ऐतिहासिक मतों की जीत दर्ज कर लिए।

जोगीसार में भी भाजपा पिछड़ी

उप चुनाव में अंतिम क्षणों में भले जोगी कांग्रेस (congress win marwahi) के क़द्दावर नेता स्व. अजीत जोगी के पूत्र अमित जोगी ने भाजपा को वोट देने का आह्वान किया लेकिन भाजपा को स्व. अजीत जोगी के गृहग्राम में ही इसका लाभ नहीं मिला। जोगीसार में दो मतदान केंद्र हैं उनमें से एक में भाजपा को लीड मिली लेकिन दूसरे में वह 130 मतों से पिछड़ गई।

मतदान क्रमांक 223 और 224 वे मतदान केंद्र हैं जो जोगीसार में मौजूद हैं। जोगीसार के मतदान केंद्र 223 में भाजपा को 360 मत और कांग्रेस को 301 मिले हैं। जबकि मतदान क्रमांक 224 में भाजपा को 239 मत और कांग्रेस को 369 मत मिले हैं। जोगीसार में मतदाताओं ने नोटा को भी जगह दी है, नोटा को दोनों ही मतदान केंद्रों पर क्रमश: 19 और 23 मत मिले हैं।

जानें, किसे मिले कितने वोट

0 डॉ.केके.ध्रुव- कांग्रेस- 83561
0 डॉ.गंभीर सिंह-भाजपा- 45364
0 उर्मिला सिंह मार्को- आरजीपी- 2420
0 पुष्पा खेलन कोरचे- एपीआई-845
0 बीर सिंह नागेश- बीटीपी-2153
0 रितु पेंद्राम- जीजीपी- 7864
0 लक्ष्मण पोर्ते-(अमित)- बीएसएचएसपी-858
0 सोनमति सलाम- स्वतंत्र-2114

नोटा- 3785

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *