Site icon Navpradesh

Maldives’ Comments On PM Modi : भारत में #BoycottMaldives हुआ ट्रेंड, लोगों ने कैंसल कराए टिकट

Maldives' Comments On PM Modi :

Maldives' Comments On PM Modi :

नवप्रदेश डेस्क। Maldives’ Comments On PM Modi : भारत में #BoycottMaldives हुआ ट्रेंड। भारतीयों ने बड़े पैमाने पर मालदीव की टिकट कैंसल कराने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर मालदीव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव के तीन मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है।

विवाद के बाद भारतीयों ने बड़े पैमाने पर मालदीव के टिकट कैंसल कराने शुरू कर दिए हैं। #BoycottMaldives सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में है।

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी देश भारत के बारे में अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बयान जारी किया। मालदीव सरकार ने कहा कि जिन लोगों ने भी सरकारी पद पर रहते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

हालांकि मालदीव ने सस्पेंड किए गए लोगों की जानकारी नहीं दी। इसके कुछ ही समय बाद मालदीव के लोकल मीडिया समेत इंटरनेशनल मीडिया में मालदीव के तीनों सस्पेंड मंत्रियों के नामों का भी खुलासा हो गया।

मालदीव गवनर्मेंट ने साफ तौर पर कहा कि इन विवादित टिप्पणियों को मालदीव सरकार से न जोड़ा जाए। जिन लोगों ने भी विदेशी नेताओं और बड़ी शख्सियतों के बारे में टिप्पणियां की है, ये उनके निजी विचार हैं।

हम अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास रखते हैं। हालांकि, टिप्पणियां जिम्मेदारी से की जानी चाहिए। ऐसे बयान नहीं दिए जाएं जिसस मालदीव के इंटरनेशनल रिलेशन को नुकसान पहुंचे।

Exit mobile version