छत्तीसगढ़

Mainpat Tourism Project : पहाड़ों के बीच बदलेगी तस्वीर, नई योजना से मैनपाट को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान का रास्ता

ठंडी हवाएं, हरियाली से ढकी पहाड़ियां और शांत वातावरण – यह इलाका पहले ही सैलानियों को आकर्षित करता रहा है, लेकिन अब यहां कुछ ऐसा होने जा रहा है जो इसकी पहचान को बिल्कुल नए स्तर पर ले जाएगा। एक बड़ा फैसला लिया गया है, जो आने वाले समय में पर्यटन के नक्शे को बदल सकता है।

यह फैसला छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट से जुड़ा है, जहां पर्यटन और आवासीय सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम (Mainpat Tourism Project) उठाया गया है। सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा 4.80 हेक्टेयर (12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आबंटित की गई है। इस भूमि पर एक सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर विकसित किया जाएगा।

https://youtu.be/w66toFnG6ms

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि यह परिसर मैनपाट के प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप तैयार किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि पर्यटकों को ऐसा अनुभव देना है, जहां आराम, स्वास्थ्य और प्रकृति एक साथ महसूस हो सके। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है।

प्रस्तावित परियोजना में केरल की तर्ज पर आधुनिक वेलनेस सेंटर विकसित किया जाएगा, जहां पंचकर्म चिकित्सा, हर्बल स्पा और आयुष आधारित सुविधाएं उपलब्ध (Mainpat Tourism Project) होंगी। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए 24×7 क्लब हाउस, मिलेट्स कैफे, जिम, स्विमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया, स्टीम बाथ और एंटरटेनमेंट ज़ोन जैसी सुविधाएं भी रहेंगी।

पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए परिसर में ट्री हाउस और कॉटेज विकसित किए जाएंगे, ताकि प्रकृति के साथ सामंजस्य बना रहे। इस परियोजना के जरिए पर्यटकों को मैनपाट की स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और जनजीवन को करीब से जानने-समझने का अवसर भी मिलेगा।

परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित (Mainpat Tourism Project) होंगे और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को गति मिलेगी। किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाओं के कारण पर्यटकों का ठहराव बढ़ेगा, जिससे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और स्थानीय उद्यमिता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

https://youtu.be/lNCcMI5v0qw

सरकार का मानना है कि यह पहल मैनपाट को केवल राज्य स्तर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। पर्यटन, आवास और स्थानीय अर्थव्यवस्था – तीनों को एक साथ आगे बढ़ाने वाली यह योजना आने वाले वर्षों में मैनपाट की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

Related Articles

Back to top button