Mahtari Vandan Yojana : 4,000 नई महिलाएं जुड़ीं योजना से, अक्टूबर से मिलेगा लाभ

Mahtari Vandan Yojana : 4,000 नई महिलाएं जुड़ीं योजना से, अक्टूबर से मिलेगा लाभ

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana : महिला सशक्तीकरण की प्रमुख राज्य योजना महतारी वंदन (Mahtari Vandan Yojana) में इस बार 4,000 नई महिलाओं को शामिल किया गया है। इन सभी को अक्टूबर में मिलने वाली 20वीं किस्त से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। ये हितग्राही बस्तर संभाग के पांच जिलों कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) क्षेत्र में संचालित 53 कैंपों के 511 गांवों से हैं। वर्तमान में प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाएं हर महीने एक-एक हजार रुपये की राशि से लाभान्वित हो रही हैं।

राज्य सरकार ने माओवादी हिंसा से मुक्त हो रहे बस्तर संभाग के इन पांच जिलों में महतारी वंदन (Mahtari Vandan Yojana) से वंचित महिलाओं को शामिल करने का निर्णय 23 जुलाई को लिया था। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त से 31 अगस्त तक पूरी की। आंगनबाड़ी केंद्रों से विभाग को करीब 9,000 आवेदन मिले थे, जिनमें से जांच के बाद लगभग 4,000 महिलाएं पात्र पाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि जिनके दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें पूरा कराकर भी लाभ दिलाया जाएगा।

1 मार्च 2024 से शुरू की गई महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) का उद्देश्य विवाहित और 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। अभी तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। सितंबर में 69,15,994 महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये अंतरित किए गए। विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि भुगतान में कोई दिक्कत न हो।

प्रदेश में अब भी लाखों महिलाएं महतारी वंदन (Mahtari Vandan Yojana) से वंचित हैं, जिन्हें पोर्टल दोबारा खुलने का इंतजार है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कई बार इसके संकेत दे चुके हैं। संभावना है कि नवंबर में राज्य स्थापना दिवस पर पोर्टल को फिर से खोलने की घोषणा की जा सकती है। सुशासन तिहार में इस योजना से संबंधित 1.65 लाख आवेदन विभाग के पास पहुंचे थे।

महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पदुम सिंह एल्मा ने कहा कि नियद नेल्ला नार क्षेत्र के 53 कैंपों और 511 गांवों से आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। करीब 4,000 महिलाएं पात्र पाई गई हैं, जिन्हें अक्टूबर से लाभ मिलेगा। बाकी आवेदनों को भी पूर्ण कर लाभ दिलाने का प्रयास (Mahtari Vandan Yojana) किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *