छत्तीसगढ़

Raigarh Accident : ट्रक–बस में आमने-सामने भीषण टक्कर, कई यात्री घायल; ट्रक चालक फरार

कोतवाली थाना क्षेत्र के लाखा के चिराईपानी अठारह नाला के पास शनिवार सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना (Raigarh Accident) हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक और जोशी यात्री बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बस चालक सहित केबिन में बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

https://www.youtube.com/watch?v=bmRY0_5Rr40

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर घायलों को बाहर निकाला और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल (Raigarh Accident) रायगढ़ रवाना किया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

https://youtu.be/fSl53tL68Ys

कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त (Raigarh Accident) वाहनों को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button