छत्तीसगढ़राजनीति

Mahila Congress : प्रियंका गांधी 12 को बस्तर आएंगी… बड़े सम्मेलन में करेंगी शिरकत

रायपुर/नवप्रदेश Mahila Congress : छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आने वाली है। 12 अप्रैल को प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आयेंगी। जानकारी के मुताबिक महिला कांग्रेस बस्तर में बड़ा महिला सम्मेलन करने की तैयारी में है। प्रियंका गांधी भी सम्मेलन में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा 12 अप्रैल को बस्तर के दौरे (Bastar Tour) पर आएंगी। प्रियंका यहां महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात दी है। इसको लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस्तर में किया जाएगा। चुनावी सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दस अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे।

इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों नेता वायनाड जाएंगे। वहां से प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी और महिलाओं के सम्मेलन में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका बस्तर की सभा से चुनावी अभियान की भी शुरुआत भी करेंगे। बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। ऐसे में प्रियंका की सभा को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले प्रियंका में रायपुर के जोरा मैदान में 26 फरवरी (Mahila Congress) में सभा की थी।

Related Articles

Back to top button