Madan Sahu : मोदी सरकार देश को अंधेरे भविष्य की ओर धकेल रही है : मदन साहू

Madan Sahu : मोदी सरकार देश को अंधेरे भविष्य की ओर धकेल रही है : मदन साहू

Madan Sahu,
राजनांदगांव, नवप्रदेश। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने केंद्र सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों सहित अन्य वस्तुएं (Madan Sahu) पर लगाए गए 5 प्रतिशत जीएसटी के निर्णय को जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा किए मोदी सरकार उन वस्तुओं पर टैक्स थोप रही है, जो कि मध्यमवर्गीय और गरीब तब के की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाली जीएसटी की मार से सीधे तौर पर यही दो वर्ग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि, लचर अर्थव्यवस्था के बीच यह फैसला लोगों को भूखों मरने मजबूर कर देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश को अंधेरे भविष्य की ओर धकेल रहे हैं।

श्री साहू ने कहा कि, मोदी सरकार ने 18 जुलाई से दाल-चावल, आटा जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों के अलावा कई वस्तुओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू कर दिया (Madan Sahu) है। पहले बड़ी कंपनियों की इन वस्तुओं पर ही टैक्?स लगता था, लेकिन अब छोटे व्यापारियों द्वारा बेचे जाने पर भी इनमें टैक्स लगेगा। इससे इन सभी आवश्यक वस्तुओं की दरों में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार देश ने मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए बड़ी खाई खोद दी है। इस थोपे गए टैक्स के दायरे में बच्चों की कॉपी-पेन, खाना-पानी सब महंगा हो गया है। कोरोनाकाल में केंद्र की गैरजिम्मेदाराना फैसलों और नीतियों से पहले ही लोगों का हाल बेहाल (Madan Sahu) है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरी और नौकरी रकने वाला व्यक्ति किस तरह अपना परिवार किस तरह चला पाएगा इसका अंदाजा लगा पानी भी मुश्किल है। गौधन संपन्न देश में दही, छाछ और गुड़ पर भी टैक्स लगा दिया गया है।

,जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि, मोदी सरकार लोगों से निवाला छीन रही है। पेट्रोल- डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों के चलते पहले ही महंगाई मुंह फाड़े हुए है। आम इंसान पस्त है। दो जून की रोटी और अंग ढकने के कपड़े के लिए जद्दोजहद कर रहे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों से यह सरकार उसका भविष्य और सेहत भी छीनने पर तुली हुई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *