देश

PM Modi : प्रधानमंत्री ने मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने से हुई लोगों की मौत पर व्यक्त किया शोक

नई दिल्ली, नवप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिजोरम में पत्‍थर की खदान धंसने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्‍यक्‍त किया है। मोदी ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“मेरी संवेदनाएं मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने की दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के साथ है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम”

https://twitter.com/PMOIndia/status/1592719106037673988

बता दें कि मिजोरम में सोमवार को एक पत्थर की खदान धंसने से बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई थी।  

Related Articles

Back to top button