छत्तीसगढ़राजनीति

CM Showered Flowers On Shiv Devotees : राम और शिव भक्त CM साय ने कांवरियों पर की पुष्प वर्षा…देखिये वीडियो

छत्तीसगढ़ के खजुराहो कहे जाने वाले भोरमदेव में पवित्र सावन मास में दर्शन, पूजन के बाद CM ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

रायपुर/नवप्रदेश। CM Showered Flowers On Shiv Devotees : छत्तीसगढ़ के खजुराहो कहे जाने वाले भोरमदेव में पवित्र सावन मास में सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कांवरियों पर आज छत्तीसगढ़ शासन ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। खुद राम और शिव भक्त CM विष्णुदेव साय ने और उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी शिवभक्त कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।

https://twitter.com/vijaysharmacg/status/1820413078950846761

इस पुष्प वर्षा और पुरे कार्यक्रम पर CM साय ने ऑफिशियल साइट में टैग भी किया। श्री साय ने X पर लिखा… आज छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में पवित्र सावन मास में सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मेरे साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहे।

हाथ में कांवर और बोल-बम के जयकारे के साथ भगवान शिव की भक्ति में लीन पैदल यात्रा कर रहे कांवरियों के जत्थे का दृश्य आकाश से बहुत ही मनमोहक प्रतीत होता है। इस दौरान भोरमदेव बाबा की पूजा-अर्चना कर सबके खुशहाली की कामना की। भोरमदेव बाबा की कृपा कांवरियों पर सदैव बनी रहे। ॐ नमः शिवाय।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1820392680628932732

Related Articles

Back to top button