मध्यप्रदेश

Lockdown में चोरी-छिपे बनवा रहे हजामत तो सावधान! ऐसे पकड़ रही पुलिस, दो…

इंदौर/नवप्रदेश। लॉकडाउन (lockdown) में एक सैलून (salon owner) संचालक को चाेरी छिपे घर की छत पर एक शख्स की हजामत (shaving) बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने हजामत बनाने व बनवाने वाले को गिरफ्तार (arrest) कर लिया।

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की विजय नगर थाना पुलिस ने लाॅकडाउन (lockdown) में अपने घर की छत पर हजामत (shaving) बनाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार (arrest) कर लिया है। आधिकारिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि ड्रोन कैमरे से नजर रखने के दौरान एक सैलून (salon owner) संचालक अपने मेघदूत नगर स्थित घर की छत पर एक ग्राहक की हजामत बनाते हुए कैमरे में कैद हुआ था।

जिसे पुलिस बल भेजकर हजामत बनाते गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आये मकान मालिक की पहचान महेश तथा हजामत बना रहे शख्स का नाम मोहन बताया जा रहा है।

मौका पाकर भाग निकले तीन लोग

हालांकि शुक्रवार जब घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब यहां हजामत बनाने पहुंचे 3 से ज्यादा ग्राहक मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने गिरफ्त में आये दोनो आरोपियों के विरुद्ध अवज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में प्रकरण दर्ज कर लिया है। कोविड-19 के हॉट स्पॉट इंदौर जिले में टोटल लॉकडाउन जारी है। यहां दवा, आवश्यक वस्तु और स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अन्य सेवाओ को संचालन पर रोक जारी है।

Related Articles

Back to top button