छत्तीसगढ़

LIVE : राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री,50 शिक्षक हुए सम्मानित

रायपुर/नवप्रदेश। LIVE Teacher Award : राज्यपाल अनुसुईया उईके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वर्चुअल रूप से राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2020 के लिए चयनित तीन शिक्षकों और राज्य शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित 47 शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित हुए।

राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2020 (LIVE Teacher Award) के लिए चयनित 3 शिक्षक बिलासपुर के शिक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय को डॉ.बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार, बिलासपुर की व्याख्याता रश्मि गुप्ता को मुकुटधर पाण्डे स्मृति पुरस्कार और गरियाबंद के प्रधान पाठक मुन्नालाल देवदास को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस अवसर पर कार्यक्रम में वर्ष 2020 (LIVE Teacher Award) में राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित 55 शिक्षकों के नामों की घोषणा भी की।

आपको बता दें कि सभी पुरस्कृत शिक्षक इस बार राजभवन नहीं आए, बल्कि अपने-अपने जिलों से ऑनलाइन जुड़ें। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के साथ एनआईसी के कक्ष में मौजूद रहे।

देखिये LIVE –

https://www.facebook.com/ChhattisgarhCMO/videos/652107429096277

Related Articles

Back to top button