Lightning Strike: खेत में गिरी आकाशीय बिजली, काम कर रहे दंपती की मौके पर मौत
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में गुरुवार को खेत में काम कर रहे एक दंपती की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत (Lightning Strike) हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को प्राकृतिक आपदा राहत के तहत शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
मृतकों की पहचान आनंद राम माली (50) और उनकी पत्नी धोबनीन माली (45) के रूप में हुई है। दोनों कृषि कार्य के लिए अपने खेत गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
खेत में काम करते समय हुआ दर्दनाक हादसा Lightning Strike
जानकारी के अनुसार दंपती रोज की तरह खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। दोपहर के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश और गर्जना के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
एक साथ पति-पत्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट (Lightning Strike) पड़ा है। मृतक दंपती के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को प्राकृतिक आपदा राहत के तहत शीघ्र आर्थिक सहायता और नियमानुसार मुआवजा दिया जाए, ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके।
प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत या अन्य असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें।



