Lakhma in Jagdalpur : हमारे नेता मुख्यमंत्री...उसके बाद कवासी लखमा ने कोंटा मीडिया से क्या कहा?

Lakhma in Jagdalpur : हमारे नेता मुख्यमंत्री…उसके बाद कवासी लखमा ने कोंटा मीडिया से क्या कहा?

Lakhma in Jagdalpur: Our leader Chief Minister... What did Kawasi Lakhma say to Konta media after that?

Lakhma in Jagdalpur

जगदलपुर/नवप्रदेश। Lakhma in Jagdalpur : शनिवार को कवासी लखमा अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा के दौरे पर थे। यहां गौरव दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। कवासी लखमा ने कहा कि, आरक्षण की यह लड़ाई बहुत आगे तक जाएगी। यह आदिवासी, पिछड़ा वर्ग का प्रदेश है। मैं राज्यपाल का बहुत सम्मान करता हूं। उनके पद की एक गरिमा है और वे उस पद की गरिमा को सड़क पर मत लाएं।

उन्होंने आगे कहा, हमारे नेता (Lakhma in Jagdalpur) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न कभी थके हैं, न कभी ठगे हैं। सरकार बनते ही 2 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं। छत्तीसगढ़ के राजभवन में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अगर राज्यपाल सच्ची आदिवासी हैं, तो वे आरक्षण के बिल पर दस्तखत करें।

उन्होंने कहा कि, राज्यपाल ने बड़ी-बड़ी बातें की थी कि विधानसभा में जैसे ही आरक्षण बिल पास होगा मैं दस्तखत कर दूंगी। लेकिन, कई दिन गुजर गए उन्होंने दस्तखत नहीं किए। भाजपा ने राज्यपाल को गुमराह कर दिया। आज वे कानून की धज्जियां उड़ा रही हैं। यदि आरक्षण बिल पास नहीं होता है तो हम सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेंगे।

कवासी लखमा (Lakhma in Jagdalpur) ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल को 4 साल पूरे हो गए हैं। सरकार ने भूमिहीन किसानों को पट्टा दिया। पढ़े लिखे युवाओं की पुलिस में भर्ती हुई है। केंद्र सरकार रोजगार नहीं दे रही। लेकिन हमारी सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, BJP आदिवासी और पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है। इनका चेहरा अब उजागर हुआ है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *