छत्तीसगढ़

CG Weather: 5 डिग्री तक गिरेगा रात का तापमान, कुछ दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, सरगुजा संभाग में…

=मैनपाट में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

रायपुर/नवप्रदेश। CG Weather: पिछले कुछ दिनों से छाए बादल अब हटने लगे है जिससे प्रदेश में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। जिससे आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढऩे की संभावना है। रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी रह सकता है। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है। वहीं सरगुजा संभाग के मैनपाट में कड़ाके की ठंड और अलसुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

https://navpradesh.com/jashpur-districts-inclusion-in-the-global-tourism-map-is-a-matter-of-pride-for-all-the-people-of-the-state-vishnudev-sai/

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश (CG Weather) में अब गरम हवा आने के दौर शुरू हो गया है जिससे रात के तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। वहीं राज्य के कुछ जिलों में ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिल सकता है। सोमवार का दिन अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। अंबिकापुर में रात का पारा 12.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

https://navpradesh.com/indigo-flight-scandal-police-sent-ib-officer-to-jail-for-giving-wrong-information/

रायगढ़ जिले में हल्की बारिश भी हुई। राजधानी रायपुर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। बिलासपुर संभाग में 20.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। कोरबा में 18.8 डिग्री, जीपीएम जिले में 15.4 डिग्री, मुंगेली में 18.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

https://navpradesh.com/housing-for-all-cm-sai-inaugurated-7-residential-projects-of-chhattisgarh-housing-board/

सरगुजा संभाग सबसे ठंडा रहा। सरगुजा में रात का तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 14.7 डिग्री, सूरजपुर में 17.1 डिग्री, कोरिया में 18.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। वहीं बस्तर संभाग में रात का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नारायणपुर में 18.9 डिग्री, दंतेवाड़ा में 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।

https://navpradesh.com/kurla-bus-accident-was-the-bus-accident-in-mumbai-not-caused-by-technical-fault-experts-gave-important-information/

Related Articles

Back to top button