Karnataka Oath Ceremony : सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके शिवकुमार डिप्टी बने, 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

Karnataka Oath Ceremony : सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके शिवकुमार डिप्टी बने, 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

बेंगलुरु, नवप्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया आज कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी डिप्टी सीएम की शपथ (Karnataka Oath Ceremony) ली। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे ली।

ये 8 विधायक बनेंगे मंत्री

दरअसल, सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ जो प्रमुख नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर, लिंगायत नेता एम बी पाटिल शामिल हैं। इसके अलावा केजे जॉर्ज, के एच मुनियप्पा, सतीश जरकीहोली, जमीर अहमद खान, रामलिंगा रेड्डी और बी के हरिप्रसाद के नाम शामिल हैं। साथ ही ये भी चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन कार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे भी शपथ ले सकते हैं।

इन जातियों से आते हैं विधायक

बता दें कि जी परमेश्वर और प्रियांक खरगे दलित समुदाय से आते हैं। इसके अलावा मुनियप्पा भी दलित समुदाय से आते हैं। वहीं, जमीर अहमद खान और केजे जॉर्ज का संबंध अल्पसंख्यक समुदाय से है। इसके साथ ही सतीश जरकीहोली अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं, जबकि रामालिंगा रेड्डी का संबंध रेड्डी जाति से है। वहीं, मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धरमैया कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और डिप्टी सीएम बनने जा रहे शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं।

कुरुबा समुदाय क्या है

मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धारमैया जिस समुदाय से आते हैं, वह कुरुबा कहलाता है। कुरुबा एक प्राचीन एवं प्रतिष्ठित समुदाय में से एक है, यह एक चंद्रवंशी क्षत्रिय जाति है । इस जाति के लोगों को कुरुबा गौड़ा, कुरुमा और कुरुम्बर हळूमता गौड़ा नाम से भी जाना जाता है। भारतीय राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के मूल निवासी हिन्दू जाती है।

ये कर्नाटक में तीसरा सबसे बड़ा जाति समूह है। इस जाति के लोग परंपरागत रुप से पशूपालन का कार्य करते हैं, जिसमे ये विशेष रूप से भेड़ बकरियों के मिश्रित झुंड और मवेशियो कों भी पालते हैं। कुरुबा समुदाय के प्रमुख राजा और राजवंश मौर्य राजवंश, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक पल्लव राजवंश, सिंहवर्मन पाल राजवंश, महाराज गोपाल संगम राजवंश, हक्का बुक्का होलकर राजवंश, मल्हार राव होलकर है।

प्रियांक खरगे

प्रियांक खरगे ने साल 2013 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने चित्तपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर प्रियांक खरगे तीसरी बार विधाय बनें हैं। प्रियांक खरगे जिस सीट से अभी विधायक हैं, उस सीट से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे साल 2008 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे।

केजे जॉर्ज

एचडी कुमारस्वामी की सरकार में केलचंद्र जोसेफ जॉर्ज उद्योग मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक के गृह मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली (Karnataka Oath Ceremony) थी। साथ ही वीरेंद्र पाटिल सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और एस बंगारप्पा सरकार में आवास और शहरी विकास के कैबिनेट मंत्री भी थे। केजे जॉर्ज 1968 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे।

जी परमेश्वर

कांग्रेस नेता जी परमेश्वर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह कांग्रेस-JD (S) गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि जी परमेश्वर 6 बार के विधायक हैं। उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव 1989 में लड़ा था।

सतीश जारकीहोली

सतीश जारकीहोली कर्नाटक के प्रभावशाली नायक/वाल्मीकि समुदाय से संबंध हैं और इस परिवार के सदस्यों को बेलगावी जिले में साहूकार कहा जाता है। सतीश जारकीहोली साल 2008 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और तभी से पार्टी के भीतर के पायदानों के माध्यम से ऊपर उठे हैं और कम-से-कम तीन बार मंत्री के रूप अपनी सेवाएं दी हैं।

के एच मुनियप्पा

कम्बदहल्ली हनुमप्पा मुनियप्पा ने लगातार सात बार कोलार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली है।

रामलिंगा रेड्डी

रामलिंगा रेड्डी कर्नाटक के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष हैं। रामलिंगा रेड्डी ने राज्य के गृह मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य अहम जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। इंदिरा गांधी और डी. देवराज के गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से प्रेरित होकर वह कांग्रेस में शामिल हुए थे।

जमीर अहमद खान

कर्नाटक की चामराजपेट व‍िधानसभा सीट (Karnataka Oath Ceremony) से जमीर अहमद खान चार बार के विधायक हैं और नेशनल ट्रैवल्स के मैनेजिंग पार्टनर भी हैं। जमीर अहमद खान पूर्व की कर्नाटक सरकार में हज और वक्फ बोर्ड के मंत्री रह चुके हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed