मनोरंजन

Kamaal R Khan Arrest : फिटनेस ट्रेनर से छेड़छाड़ के मामले में केआरके को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई, नवप्रदेश। बॉलीवुड की फिल्मों पर तीखे रिव्यू करने वाले कमाल आर खान (Kamaal R Khan Arrest) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्हें हाल ही में दो साल बाद देश लौटते ही एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

जिसके बाद अब उन्हें दोबारा एक महिला से छेड़छाड़ के मामले (Kamaal R Khan Arrest) में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को उन्हें हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद केआरके को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मलाड के बाद अब मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने अभिनेता कमाल राशिद खान को किया गिरफ्तार किया है। इसके पहले विवादित ट्वीट करने के मामले में मलाड पुलिस ने पिछले सप्ताह कमाल खान को गिरफ्तार किया था।  

आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी 2019 में एक महिला फिटनेस ट्रेनर से छेड़छाड़ करने के मामले में हुई है।  इस मामले में मुम्बई पुलिस ने फिटनेस ट्रेनर की शिकायत पर 2021 में मामला दर्ज किया था।  महिला द्वारा दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने कमाल खान ने अपने घर बुलाकर छेड़छाड़ (Kamaal R Khan Arrest) की थी।

गौरतलब है कि ये मामला 2019 का है। जबकि फिटनेस ट्रेनर ने साल 2021 के बीच में पुलिस में KRK के खिलाफ शिकायत की थी। ट्रेनर ने बताया था कि वह इंडस्ट्री में कमाल आर खान के संबंधों से डरती थी। इसी डर के चलते घटना के तुरंत बाद उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। महिला ने बताया है कि केआरके ने उनसे सेक्सुअल फेवर मांगे थे। इसके साथ ही महिला का जबरन हाथ भी पकड़ा था।

मलाड के बाद अब मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने अभिनेता कमाल राशिद खान को किया गिरफ्तार किया है। इसके पहले विवादित ट्वीट करने के मामले में मलाड पुलिस ने पिछले सप्ताह कमाल खान को गिरफ्तार किया था।  

आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी 2019 में एक महिला फिटनेस ट्रेनर से छेड़छाड़ करने के मामले में हुई है।  इस मामले में मुम्बई पुलिस ने फिटनेस ट्रेनर की शिकायत पर 2021 में मामला दर्ज किया था।  महिला द्वारा दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने कमाल खान ने अपने घर बुलाकर छेड़छाड़ की थी।

Related Articles

Back to top button