Jharkhand News : पैर टूटने पर ICU में भर्ती, 22 लाख का बिल और फिर मौत, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

झारखंड की राजधानी रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ (Jharkhand News) लिया है। सड़क हादसे में केवल पैर टूटने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 22 लाख रुपये का बिल बना। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और इलाज में गंभीर चूक का आरोप लगाया है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दिए हैं।

CM ने डीसी को दिए जांच के निर्देश Jharkhand News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर सामने आए मामले का संज्ञान लेते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला स्तरीय जांच टीम गठित

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रांची के उपायुक्त ने सिविल सर्जन को मामले की जांच सौंप दी है। साथ ही जिला स्तरीय जांच समिति गठित कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 पैर टूटने के बाद हुआ संक्रमण, इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार लातेहार निवासी 18 वर्षीय राजू कुमार रंजन सड़क दुर्घटना में घायल (Jharkhand News) हुआ था, जिसमें उसका पैर टूट गया था। करीब 40 दिन पहले उसे रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान संक्रमण फैल गया और अंततः युवक की मौत हो गई। इस बीच अस्पताल ने इलाज के नाम पर करीब 22 लाख रुपये का बिल भी थमा दिया।

ड्रेसिंग में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में हंगामा

परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद दो से तीन दिनों तक युवक की ड्रेसिंग नहीं की गई, जिससे संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

↑
Exit mobile version