Jharkhand Jobs : झारखंड में 25 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम हेमंत सोरेन ने मांगी रिक्त पदों की जानकारी

झारखंड में सरकारी नौकरियों (Jharkhand Jobs) को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी नौकरियों (Jharkhand Jobs) के तहत सभी विभागों से खाली पदों का ब्यौरा मांगा गया है, ताकि नियुक्ति की अधियाचना संबंधित आयोगों को भेजी जा सके। राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 25 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा कर सकती है।

रिक्त पदों का ब्योरा जुटाने के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी नौकरियों (Jharkhand Jobs) की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित आयोगों को अधियाचना भेजी जाएगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके।

इन विभागों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती

सरकारी नौकरियों (Jharkhand Jobs) के तहत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग तथा गृह विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होने की संभावना है। सरकार इन विभागों में लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की तैयारी कर रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर हो सकता है बड़ा ऐलान

सूत्रों के अनुसार सरकारी नौकरियों (Jharkhand Jobs) के तहत राज्य सरकार 15 अगस्त के मौके पर लगभग 25 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा कर सकती है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की कमी भी दूर होगी।

Exit mobile version