Jharkhand Day Celebration : दिल्ली ट्रेड फेयर में झारखंड दिवस समारोह, CM हेमंत बोले- 7 साल में देश के अग्रणी राज्यों में होंगे शामिल

Jharkhand Day Celebration : दिल्ली ट्रेड फेयर में झारखंड दिवस समारोह, CM हेमंत बोले- 7 साल में देश के अग्रणी राज्यों में होंगे शामिल

नई दिल्ली, नवप्रदेश। नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखंड दिवस समारोह का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर जहां उन्होंने जोहार से अपना संबोधन शुरू किया। वहीं, इस राज्य की उपलब्धियों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।

साथ ही उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण में इस राज्य में आने का निमंत्रण लोगों को दिया। कहा कि खनिज संपदा के साथ-साथ इस राज्य ने खेल-खिलाड़ियों में भी अपनी बेहतर उपस्थिति दर्ज करायी है।

इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता के विकास के लिए वर्तमान सरकार लगातार प्रयासरत है। ऐसी कार्ययोजना पर जोर दिया जा रहा है, ताकि आगामी सात साल में यह राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा।

कहा कि वर्तमान सरकार घर-घर लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में लगी है, ताकि लोग इसका भरपूर लाभ उठा सके। इसका लाभ भी दिखने लगा है।

सीएम ने कहा कि झारखंड की धरती से निकलने वाली खनिज संपदा से पूरे देश रोशन होती है। यहां की धरती से निकलने वाले यूरेनियम से देश के बड़े वैज्ञानिक प्रयोगशाला में नये-नये प्रयोग कर रहे हैं।

देश के करीब 42 प्रतिशत खनिज संपदा झारखंड में मिलती है। लेकिन, दुर्भाग्य है कि इसका लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल पाया। देश- दुनिया के लोग झारखंड को खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य कहते हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड देश के अत्यंत पिछड़े राज्यों में एक है। यहां आदिवासी, दलित, पिछड़ों की बहुलता है। यह राज्य सदियों से शोषित-पीड़ित रहा है। हालांकि, यहां के लोग जरूर पिछड़े हैं, लेकिन यहां की धरती पिछड़ी नहीं है। यहां खनिज संपदा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनायी है।

कहा कि झारखंड के जिस परिवार को दो वक्त का भोजन सही से नहीं मिल पाता था, उस परिवार के बच्चे खेल में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज उन सभी हुनरमंद बच्चों को वर्तमान सरकार तराशने में लगी है और आने वाली पीढ़ी को उनके लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने के लिए रोज नए सोच के साथ देश के सामने आ रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *