Iran UAE Missile Strike : ईरान ने UAE पर दागीं 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन, जानिए कितने लोगों की गई जान

Iran UAE Missile Strike

Iran UAE Missile Strike

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कुल 137 बैलिस्टिक मिसाइलें और 209 ड्रोन (Iran UAE Missile Strike) दागे गए। इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अबू धाबी एयरपोर्ट पर असर

रक्षा मंत्रालय के अनुसार हमलों का असर राजधानी के अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास भी देखा गया। एयरपोर्ट परिसर में विस्फोट की घटना हुई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मिसाइलों और ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट कर लिया, लेकिन कुछ मलबा गिरने से नुकसान हुआ।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी नुकसान

दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में गिने जाने वाले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के एक कॉन्कोर्स हिस्से को भी क्षति पहुंचने की पुष्टि (Iran UAE Missile Strike) की गई है। दुबई एयरपोर्ट्स अथॉरिटी और यूएई मीडिया ऑफिस के अनुसार, रातभर चले हमलों में टर्मिनल क्षेत्र का एक हिस्सा प्रभावित हुआ, हालांकि बड़े पैमाने पर जनहानि नहीं हुई।

रिहायशी इलाकों में भी हमले

यूएई प्रशासन ने बताया कि कुछ ड्रोन और मिसाइलों का मलबा रिहायशी क्षेत्रों के पास गिरा, जिससे दहशत का माहौल बना। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है।

क्षेत्र में बढ़ी चौकसी

हमलों के बाद यूएई समेत खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर (Iran UAE Missile Strike) दी गई है। एयरस्पेस पर अस्थायी प्रतिबंध और कई उड़ानों के रद्द होने की खबरें हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि यह घटनाक्रम पूरे मिडिल ईस्ट की स्थिरता पर असर डाल सकता है।