Indian Stock Market Achievement : भारत ने हांगकांग को पछाड़ा, अब चीन की बारी, 4.33 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप पार पहुंचा

Indian Stock Market Achievement : भारत ने हांगकांग को पछाड़ा, अब चीन की बारी, 4.33 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप पार पहुंचा

Indian Stock Market Achievement :

Indian Stock Market Achievement :

नवप्रदेश डेस्क। Indian Stock Market Achievement : अमेरिका, चीन और जापान के बाद भारत अब दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट कैपिटल के मामले में भारत ने हांगकांग को पछाड़ दिया है और अब चीन की बारी है। 4.33 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप के पार पहुंच है।

भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 5 दिसंबर, 2023 को पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर को पार पहुंचा था। पिछले चार साल में मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा बढ़ा है।

बता दें कि अमेरिका 50.86 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया नंबर-1 मार्केट बना हुआ है। दूसरे स्थान पर चीन का शेयर बाजार है। जिसका मार्केट कैप 8.44 ट्रिलियन डॉलर है। जापान तीसरे नंबर है। अब 5वें स्थान पर आए साउथ एशियाई देश हांग कांग का शेयर बाजार लगातार चौथे साल लुढ़का है।

चीन के शंघाई एक्सचेंज में दूसरे साल गिरावट देखने को मिली है। कोविड 19 के दौरान कड़े प्रतिबंध और वैश्विक कारणों से चीनी शेयर बाजार लुढ़क रहे हैं और भारतीय बाजार रोजाना रिकॉर्ड हाई पर पहुंच रहे हैं। मजबूत कॉर्पोरेट इनकम और रिटेल निवेशकों में बढ़ोतरी के चलते भारतीय इक्विटी मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। भारत ने दुनियाभर में चीन के विकल्प के तौर पर खुद को स्थापित किया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट कैपिटल के मामले में भारत ने हांग कांग (4.29 ट्रिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया। अब भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 4.33 ट्रिलियन डॉलर (359 लाख करोड़ रु.) पहुंच चुका है। अगर बाजार की ग्रोथ इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो जल्द ही भारत जापान (6.36 ट्रिलियन डॉलर) को भी पछाड़ देगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *