Uncategorized

Indian Fishermen Arrested : श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार तड़के पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) में तमिलनाडु के 14 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen Arrested) को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) पार कर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश किया था।

https://www.youtube.com/watch?v=47UAlNPdW5c

सूत्रों के अनुसार, ये सभी मछुआरे मयिलादुथुराई जिले के थारंगमबाड़ी तट से शनिवार शाम वनगिरी के पंजीकृत एक यांत्रिक मछली पकड़ने वाली नाव में समुद्र में निकले थे। कुछ ही देर बाद नाव में तकनीकी खराबी (mechanical failure) आ गई। खराबी को ठीक करने के प्रयास में नाव रास्ता भटक गई और गलती से श्रीलंकाई क्षेत्र में पहुंच गई।

इलाके में गश्त कर रही श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार तड़के पॉइंट पेड्रो (Point Pedro) के पास नाव को रोक लिया। इसके बाद 14 सदस्यीय चालक दल को गिरफ्तार कर लिया गया और नाव जब्त कर ली गई।

https://www.youtube.com/watch?v=mPtawvDzx7k

मछुआरों को आगे की पूछताछ के लिए कांकेसंथुरई नौसैनिक अड्डे (Kankesanthurai Naval Base) ले जाया गया है। इस घटना के बाद मयिलादुथुराई और नागपट्टिनम मछुआरा संघों (Fishermen Associations) ने चिंता व्यक्त की है। संघों ने भारत सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई (Release Demand) सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button