खेल

“NEW Role’ पोस्ट के बाद IPL 2024 को लेकर धोनी का बड़ा बयान; उन्होंने कहा, विदेशी खिलाड़ी…

-धोनी की फेसबुक पोस्ट ने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया

मुंबई। MS DHONI: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए फैन्स से मिलने आते हैं। लेकिन, कल धोनी के फेसबुक पोस्ट ने फैन्स की नींद उड़ा दी है। धोनी की पोस्ट थी नए सीजऩ का बेसब्री से इंतज़ार है… और नई भूमिका का भी…। अब नई भूमिका क्या है, इसे लेकर हर कोई उत्सुक है। इंडियन प्रीमियर लीग को इतना दिलचस्प क्या बनाता है? इस सवाल पर धोनी ने अपनी राय जाहिर की है।

2008 में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करने वाले धोनी (MS DHONI) ने आईपीएल को दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी लीग से सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक बनते देखा है। धोनी के मुताबिक इस लीग को दिलचस्प बनाने वाली बात दुनिया के सभी हिस्सों के खिलाडिय़ों को एक टीम में रखने का मौका है।

https://www.instagram.com/reel/C4G7Dwwvd9R/?utm_source=ig_web_copy_link

अब तक रिकॉर्ड छह आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले धोनी (MS DHONI) ने अच्छे और बुरे दौर में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया है। आईपीएल 2024 उनका आखिरी सीजन हो सकता है और वह आखिरी बार सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल 2024 से पहले, स्टार स्पोट्र्स द्वारा अपने सोशल मीडिया चैनलों पर जारी एक स्निपेट में, धोनी ने उस चीज़ को याद किया जो आईपीएल को खास बनाती है। धोनी ने 2008 सीएसके बैच का उदाहरण दिया।

चेन्नई की टीम जो 2008 में खेली थी वह एक संतुलित टीम थी। टीम में मैथ्यू हेडन, माइक हसी, मुथैया मुरलीधरन, मकाया एनतिनी, जैकब ओरम जैसे अनुभवी खिलाडिय़ों का एक बड़ा समूह था। चुनौती उन सभी को एक ही ड्रेसिंग रूम में एक साथ लाने, एक-दूसरे को जानने की थी।

https://twitter.com/HustlerCSK/status/1764633794467029461?s=20

धोनी ने कहा मेरा मानना था कि जब आप एक टीम का नेतृत्व कर रहे हों तो आपको एक-दूसरे को समझना होगा। एक बार जब आप उस व्यक्ति को जान लेते हैं, आप उसकी ताकत, उसकी कमजोरियों को जान लेते हैं, तो एक टीम के रूप में सही दिशा में आगे बढऩा आसान हो जाता है।

धोनी ने कहा आईपीएल ने मुझे कई विदेशी खिलाडिय़ों को समझने का मौका दिया। मैं विरोधी खिलाडिय़ों से ज्यादा बात नहीं करता था, लेकिन आईपीएल से मुझे दूसरे खिलाडिय़ों के बारे में जानने का मौका मिला कि वे क्रिकेट के बारे में क्या सोचते हैं, उनकी संस्कृति क्या है। ये सभी चीजें आईपीएल को बहुत दिलचस्प बनाती हैं।

Related Articles

Back to top button