बिजनेस

LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, आम आदमी को बड़ा झटका !

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ी, आज से नए रेट लागू होने की संभावना

नई दिल्ली। LPG cylinder Increase price: आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से बोझ पड़ा है। शनिवार, 7 मार्च से घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 द्मद्द वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ाई गई है, जबकि 19 द्मद्द वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ाई गई है। अप्रैल 2025 के बाद यह पहली बार है जब गैस की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी हुई है।

पिछले कुछ महीनों से स्थिर चल रही गैस की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से गृहणियों का बजट बिगडऩे वाला है। नए रेट आज से लागू हो गए हैं। दिल्ली की तरह मुंबई, पुणे और दूसरे बड़े शहरों में भी कीमतें बढ़ी हैं, और लोकल टैक्स के आधार पर कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है। सिर्फ घरेलू ही नहीं, बल्कि 19 द्मद्द वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी बढऩे की संभावना है। इससे होटल वालों और छोटे खाने-पीने के सामान बेचने वालों को भारी नुकसान होगा, और इसके चलते बाहर खाना भी महंगा हो सकता है।

कीमत बढऩे का क्या कारण है?

कहा जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बदलाव और रुपये की कीमत में बदलाव की वजह से यह कीमत बढ़ाई गई है। हर महीने की 1 तारीख को या खास हालात में तेल कंपनियां गैस की कीमतों का रिव्यू करती हैं और उसी हिसाब से कीमतों का ऐलान करती हैं। घरेलू सिलेंडर (14.2केजी) की नई कीमतें: पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घोषित नई कीमतों के मुताबिक, देश के बड़े शहरों में कीमतें इस तरह हैं।

कमर्शियल सिलेंडर भी महंगे हुए हैं:

  • होटल, रेस्टोरेंट और छोटे बिजऩेस के लिए इस्तेमाल होने वाले 19KG के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ गई है।
  • दिल्ली: 1883 रुपये।
  • मुंबई: 1835 रुपये।
  • कोलकाता: 1990 रुपये।
  • चेन्नई: 2043.50 रुपये।

Related Articles

Back to top button