Site icon Navpradesh

IMD Heat Wave Alert : देश के इन 10 राज्यों में पड़गी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ है इतने नंबर पर

नई दिल्ली, नवप्रदेश। देश के कई राज्यों में इस साल फरवरी की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ने लगी थी। हालांकि मार्च के महीने में हुई बेमौसम बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। अब फिर से देश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Heat Wave Alert) ने गर्मी को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार भारत के अधिकांश राज्यों में अप्रैल से लेकर जून तक सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है।

IMD ने पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार इस साल अप्रैल से जून महीने में दक्षिण भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना (IMD Heat Wave Alert) है।

इन राज्यों में हीट वेव

मौसम विभाग ने अप्रैल के महीने में देश के 10 राज्यों में तापमान में बदलाव होने की संभावना जताई है। जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में में हीट वेव की आशंका जताई गई (IMD Heat Wave Alert) है।

कैसे करें बचाव?

खूब पानी पिएं।

तेज धूप में जाने से बचें, खासतौर पर दोपहर के 12 से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें।

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दही, छाछ, लस्सी, फलों का जूस और नींबू पानी पिएं।

कॉटन के कपड़े पहनें

Exit mobile version