छत्तीसगढ़देश

IAS Ravi Mittal BREAKING : छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल PMO में तैनात, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक अहम निर्णय लेते (IAS Ravi Mittal) हुए छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी Ravi Mittal को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

रवि मित्तल इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साथ ही वे वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक और जनसंपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला।

IAS Ravi Mittal BREAKING
IAS Ravi Mittal BREAKING

चार साल का कार्यकाल, तुरंत प्रभाव से नियुक्ति (IAS Ravi Mittal)

जारी आदेश के मुताबिक, रवि मित्तल को पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में चार वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा या अगले आदेश तक रहेगा – जो भी पहले हो।

केंद्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

यह नियुक्ति सीधे तौर पर केंद्र सरकार के शीर्ष प्रशासनिक ढांचे में मानी (IAS Ravi Mittal) जा रही है। पीएमओ में तैनाती को किसी भी अधिकारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली जिम्मेदारी माना जाता है, जहां नीतिगत फैसलों और समन्वय की अहम भूमिका होती है।

DoPT ने जारी किया ऑफिस मेमोरेंडम

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा (IAS Ravi Mittal) जारी ऑफिस मेमोरेंडम में स्पष्ट किया गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। आदेश में संबंधित विभागों और अधिकारियों को इसकी जानकारी भी भेज दी गई है।

Related Articles

Back to top button