Highest FD Rates Senior Citizens : FD कराने से पहले जरूर देखें यह लिस्ट: वरिष्ठ नागरिकों को कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज

Highest FD Rates Senior Citizens

Highest FD Rates Senior Citizens

रेपो रेट में कटौती के बाद जहां एक ओर लोन सस्ते हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाला रिटर्न (Highest FD Rates Senior Citizens) भी घटा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सवाल और अहम हो गया है कि सीमित बचत पर बेहतर और सुरक्षित रिटर्न कहां मिलेगा। मौजूदा हालात में कुछ प्राइवेट बैंकों ने अब भी ऐसी एफडी स्कीमें पेश की हैं, जो सीनियर सिटीजन को अपेक्षाकृत ज्यादा ब्याज दे रही हैं।

खास बात यह है कि मौजूदा समय में वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली टॉप 10 एफडी स्कीमों में कोई भी सरकारी बैंक शामिल नहीं है। पूरी लिस्ट में निजी क्षेत्र के बैंक ही बेहतर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं, वह भी खास अवधि वाली एफडी पर।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए टॉप 10 FD विकल्प (उच्च ब्याज दर के साथ)

CSB Bank – 13 महीने की एफडी पर 7.30% ब्याज

Tamilnad Mercantile Bank – 400 दिन की स्पेशल (Highest FD Rates Senior Citizens) एफडी पर 7.40%

IDFC First Bank – 450 दिन से 5 साल तक की एफडी पर 7.50%

Jammu & Kashmir Bank – 888 दिन की विशेष एफडी पर 7.50%

IndusInd Bank – 18 से 19 महीने की एफडी पर 7.50%

SBM Bank India – 15 महीने से अधिक और 3 साल 2 दिन की एफडी पर 7.60%

DCB Bank – 60 से 61 महीने की एफडी पर 7.65%

Bandhan Bank – 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम अवधि पर 7.70%

RBL Bank – 18 महीने से अधिक और 3 साल तक की एफडी पर 7.70%

Yes Bank – 3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम अवधि पर 7.75% (सबसे अधिक)

FD चुनते समय सिर्फ ब्याज दर न देखें

फाइनेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों को एफडी चुनते समय केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि बैंक की स्थिरता, जमा बीमा सीमा और समय से पहले निकासी के नियम भी जरूर (Highest FD Rates Senior Citizens) देखने चाहिए। ज्यादा ब्याज वाली एफडी अक्सर खास अवधि के लिए होती हैं, इसलिए निवेश से पहले शर्तों को समझना जरूरी है।

क्या आगे और घट सकती हैं दरें?

रेपो रेट में पहले ही बड़ी कटौती हो चुकी है, ऐसे में आने वाले महीनों में एफडी की ब्याज दरों पर और दबाव बन सकता है। इसलिए जो वरिष्ठ नागरिक सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए मौजूदा स्कीमें सीमित समय का अच्छा अवसर साबित हो सकती हैं।

You may have missed