छत्तीसगढ़राजनीति

Big Breaking : निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, प्रारम्भिक रुझान में कांग्रेस की बढ़त के साथ खोला खाता…

रायपुर/नवप्रदेश। Municipal Resulte : छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में 20 दिसंबर को हुए चुनाव के नतीजों की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश में चार नगर निगम, 5 नगरपालिका और 6 नगर पंचायत अंतर्गत 385 वार्ड के लिए मतगणना की शुरुआत हो चुकी है।

प्रारम्भिक रुझान में कांग्रेस की बढ़त

बिरगांव निगम की मतगणना के प्रारम्भिक रुझान की बात करें तो 6 वार्ड में कांग्रेस को बढ़त मिली है। 4 में जोगी कांग्रेस को बढ़त वहीं 1-1 में बीजेपी और निर्दलीय को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। शेष वार्डों में छंटनी का कार्य जारी है।

कोरिया जिले के शिवपुर चरचा में दो राउंड की गिनती होगी जबकि बैकुंठपुर में एक ही राउंड की गिनती की जाएगी। दोनो ही नगर पालिका के मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस आगे है, वार्ड नंबर 1 और 6 में कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है। वहीँ वार्ड नंबर 12 में भाजपा आगे चल रही है।

कांग्रेस और भाजपा ने खोला खाता

प्रेम नगर के 11 वार्ड में कांग्रेस आगे और 2 वार्ड में बीजेपी आगे चल रही है। प्रेम नगर में 2 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। कोंटा नगर पंचायत के 8 वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही है। भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस की बड़ी जीत हासिल हो चुकी है। कांग्रेस ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। बीजेपी के खाते में सिर्फ 3 वार्ड आए। मारो नगर पंचायत में भी कांग्रेस ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की है वहीँ 4 सीटों में भाजपा ने जीत हासिल किया।

385 पार्षदों का भाग्य का फैसला आज

आज प्रदेश के 385 वार्ड पार्षदों की किस्मत का फैसला होगा। जहाँ चुनाव हुए हैं उनमे नगर पालिक निगम बीरगांव, भिलाई, रिसाली और भिलाई चरोदा है। नगर पालिका परिषद में शिवपुर चरचा, जामुल (दुर्ग), सारंगढ़ (रायगढ़), बैकुंठपुर (कोरिया) और खैरागढ़ (राजनांदगांव) है। वहीं नगर पंचायत में प्रेमनगर(सूरजपुर), नरहरपुर (कांकेर), कोंटा (सुकमा),भैरमगढ़ (बीजापुर),भोपालपट्टनम( बीजापुर) और मारो(बेमेतरा) को मिलकर कुल 385 वार्डों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button