देश

Does Chicken Cause Bird Flu : क्या चिकन खाने से हाता है बर्ड फ्लू? स्वास्थ्य मंत्री का जवाब-‘हां भी, ना भी’

Does Chicken Cause Bird Flu : उनके जवाब से चिकन खाने वालों को एक तरह से राहत मिल गई है

मुंबई/ए.। Does Chicken Cause Bird Flu : देश के आठ राज्यों में बर्डफ्लू की पुष्टि हो चुकी है। महाराष्ट्र में तो दो जिलों के दो गांवों में दो पोल्ट्रीफार्म में 1200 मुर्गियां मर गईं।

केरल में मुर्गियों को मारने का काम पूरा हो गया। इस बीच चिकन शौकीन लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा कि क्या (Does Chicken Cause Bird Flue) चिकन खाने से बर्ड फ्लू हो जाता है। इस सवाल का जवाब खुद स्वास्थ्यमंत्री ने दिया है।

उनके जवाब से चिकन खाने वालों को एक तरह से राहत मिल गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोप्पे ने कहा कि पक्षियों की चोच के जरिए उनकी लार से बर्ड फ्लू के विषाणु का प्रसार होता है। बर्ड फ्लू का प्रसार इंसान में होने का प्रमाण काफी कम है।

उन्होंने कहा कि चिकन खाने से बर्ड फ्लू नहीं फैलता। गलत तरीके से न पकाते हुए व्यवस्थित तरीके से पकाकर चिकन खाने इस रोग का धोखा टल जाता है।

टोपे ने आगे कहा कि परभणी में मुर्गियों में बर्ड फ्लू होने की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर ने वहां के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। इस प्रकार की जांच होना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग तथा पशु संवर्धन विभाग को मिलकर काम करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button