Gautam Adani Wekipedia : अडाणी की लगातार बढ़ती जा रही मुसीबतें, विकिपीडिया के खुलासे का बाद 40 हजार करोड़ की गिरावट, अमीरों की लिस्ट में खिसके इस नंबर पर

Gautam Adani Wekipedia : अडाणी की लगातार बढ़ती जा रही मुसीबतें, विकिपीडिया के खुलासे का बाद 40 हजार करोड़ की गिरावट, अमीरों की लिस्ट में खिसके इस नंबर पर

नई दिल्ली, नवप्रदेश। भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट से मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब एक और नए खुलासे से हड़कंप मच गया है। विकिपीडिया द्वारा अडानी को लेकर किए गए खुलासे के बाद निवेशकों में हड़कंप मच गया (Gautam Adani Wekipedia) है।

बुधवार को अडाणी ग्रुप के शेयरों में 12 प्रतिशथ की बड़ी गिरावट आई है। अडानी ग्रुप की कंपनियों में ज्यादातर में लोअर सर्किट लग गया है। अडानी ग्रुप की कंपनियों का अब मार्केट कैप 40 हजार करोड़ रुपये घट गया।

अब अडानी की संपत्ति घटकर 46.1 अरब डॉलर रह गई है। इसी के साथ गौतम अडानी दुनिया के रईस कारोबारियों की लिस्ट में लुढ़क कर 27 वें नंबर पर पहुंच गए (Gautam Adani Wekipedia) हैं।

क्या कहा विकिपीडिया ने

विकिपीडिया का आरोप लगाया है कि करीब एक दशक से अडानी समूह को लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बढ़ा-चढ़ाकर लिखा और कहा गया है। इसके लिए ‘साक पपिट’ का भी इस्तेमाल किया गया। 40 से अधिक ‘साक पपिट’ या अघोषित रूप से पेड राइटर्स ने अडानी परिवार और पारिवारिक व्यवसायों पर 9 लेख लिखे या संशोधित किए।

इनमें से कई ने कई लेखों को संपादित किया और गैर-तटस्थ सामग्री को (Gautam Adani Wekipedia) जोड़ा। इन ‘साक पपिट’ में कंपनी के कर्मचारी भी थे, गैर-तटस्थ सामग्री जोड़ने और सूचना पर विकिपीडिया की चेतावनियों को हटा दिया। बाद में विकिपीडिया ने इन ‘साक पपिट’ को ब्लॉक कर दिया।

आपको बता दें कि ‘साक पपिट’ इंटरनेट पर सक्रिय ऐसे फर्जी अकाउंट्स को कहते हैं, जो ब्लॉग, फोरम, विकिपीडिया और फेसबुक या ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति या मुद्दे के पक्ष में जनमत तैयार करते हैं।

You may have missed