Gautam Adani : अडानी अमीरों की लिस्ट से हुए बाहर, 27 बिलियन डॉलर कम हुई संपत्ति, मनी लॉन्ड्रिंग के साथ ही कई गंभीर आरोप

Gautam Adani : अडानी अमीरों की लिस्ट से हुए बाहर, 27 बिलियन डॉलर कम हुई संपत्ति, मनी लॉन्ड्रिंग के साथ ही कई गंभीर आरोप

नई दिल्ली, नवप्रदेश। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट हो रही है। विश्व के तीसरे सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार रहे गौतम अडानी अब अमीरों की टॉप 10 की सूची से बाहर हो गए (Gautam Adani) हैं।

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी अब 4 पाएदान और नीचे खिसककर दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। सोमवार को अडानी को 8.21 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। जिसके बाद वे 11वें स्थान पर आ गए।

गौतम अडानी के नीचे आते ही मैक्सिकन अरबपति कार्लोस स्लिम ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। कार्लोस स्लिम (Mexican billionaire Carlos Slim) की संपत्ति 85.7 बिलियन डॉलर है। जो कि गौतम अडानी की कुल संपत्ति से 1.3 बिलियन डॉलर अधिक (Gautam Adani) है।

मनी लॉन्ड्रिंग के साथ ही कई गंभीर आरोप

फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85% से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी (Gautam Adani) हैं। अडाणी ग्रुप ने शेयरों में हेरफेर की। अकाउंटिंग में धोखाधड़ी की गई है। अडाणी ग्रुप कई दशकों से मार्केट मैनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *