छत्तीसगढ़

Puna Margem Scheme : पुनर्वासित युवाओं को आईजी ने वितरित किए स्मार्टफोन और प्रशिक्षण किट

पुना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के तहत बस्तर आईजी ने कोण्डागांव जिले के देवखरगांव में संचालित पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण (Puna Margem Scheme) किया। इस दौरान केन्द्र में रह रहे पुनर्वासित युवाओं से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों और शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान 35 पुनर्वासित युवाओं को स्मार्टफोन और प्रशिक्षण किट का वितरण किया गया।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

आईजी ने पुनर्वासित युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य हिंसा का मार्ग छोड़ चुके लोगों को कौशल प्रशिक्षण और शासकीय योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण अवधि का पूरा लाभ उठाने और प्राप्त ज्ञान को अपने गांवों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पुनर्वास केन्द्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रशासन ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद पुनर्वासित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे वे अपने परिवार की आजीविका स्वयं चला सकें। साथ ही विभिन्न ट्रेड में दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण और शासकीय योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

https://youtu.be/relWJ_5AD6k

इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुनर्वास केन्द्र के प्रभारी अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुनर्वासित युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

Related Articles

Back to top button