...परिवार समेत बेहोश हुए पूर्व मंत्री ! नौकर ने लूटा पूरा घर, हिल गई पुलिस…

…परिवार समेत बेहोश हुए पूर्व मंत्री ! नौकर ने लूटा पूरा घर, हिल गई पुलिस…

...former minister fainted along with his family! Servant looted the entire house, police shocked...

Former minister Jagdish Singh

-कुछ महीने पहले ही रखा था नौकरी पर

लुधियाना। Former minister Jagdish Singh: अकाली दल के समय मंत्री रहे जगदीश सिंह गरचा के पूरे परिवार को बेहोश कर घर में नौकर ने लूटपाट कर फरार हो गया। जिसके बाद पंजाब पुलिस दहशत में आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर पता चला की नौकर ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नौकर ने रात के खाने में बेहोशी की दवा मिलकार पूरे परिवार को खाना खिला दिया और उसके बाद गहने, रुपए सहित अन्य सामान पार कर दिया।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री जगदीश सिंह को बेहोशी की हालत में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पक्खोवाल रोड पर कई साल बाद अचानक इतनी पुलिस फोर्स देखकर लोग भी हैरान रह गए। बाद में उन्हें असल माझरा समझ में आया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

इस नौकर को तीन महीने पहले ही नौकरी पर रखा गया था। उसने डकैती के लिए कुछ साथियों को बुलाया था। पूर्व मंत्री के घर का रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसके लिए कुछ मजदूर रोजाना की तरह सुबह काम करने आये थे।

आवाज देने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वे सीढिय़ों पर बैठकर इंतजार करने लगे। जब पूर्व मंत्री का ड्राइवर पहुंचा तो उसने यह बात उसे बतायी। इसके बाद सारी स्थिति सामने आ गयी। खिड़की खुली देखकर वह अंदर गया तो चारों को बेहोश पाया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *