पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक का रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन |

पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक का रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन

Former minister Dr Shakrajit Nayak, died in a private hospital in Raipur,

Former Minister Dr Shakrajit Nayak

रायपुर। Former Minister Dr. Shakrajit Nayak: पूर्व मंत्री डॉ शक्राजीत नायक का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे। उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि उनके पिता शक्राजीत नायक एक माह पूर्व कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजधानी के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया था। ठीक होने के बाद वेटिंलेटर हटा लिया गया था।

उन्होंने कोरोना (Former Minister Dr. Shakrajit Nayak) को भी मात दे दी थी। आज हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। अब उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बरमकेला विकासखंड के ग्राम नवापल्ली में किया जाएगा। वहीं बालाजी अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व मंत्री के हार्ट अटैक से निधन की पुष्टि की है। गौरतलब हो कि, डॉ शक्राजीत नायक रायगढ़ विधायक और पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रकाश नायक के पिता थे।

डॉ नायक अजीत जोगी शासनकाल में मंत्री थे, और साल 2008 से लेकर 2013 तक रायगढ़ विधायक थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। डॉ नायक का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम नवापाली में किया जाएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *