देश

Interesting : पूर्व सीएम की पत्नी ने वेलेंटाइन डे पर गाया गाना, देखें वीडियो

Former CM Wife Song On Valentine Day : गाने के बोले हैं- ये नयन डरे डरे…


मुंबई। Former CM Wife Song on Valentine Day : पूर्व मुख्यमंत्री की गायिका पत्नी ने वेलेंटाइन डे पर एक विशेष गीत गाया है। उन्होंने इस गीत को अपने फेसबुक व यूट्यूब चैनल पर भी पोस्ट किया है। वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर उन्होंने ये खास गीत रिकॉर्ड कराया है।

बात हो रही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री (former cm wife song on valentine day) देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की। अमृता का गीत गाने का काफी शौक है। वे विभिन्न मुद्दों पर तो कभी कभी सामाजिक मुद्दों पर खुद की आवाज में गीत रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस उन्होंने वेलेंटाइन डे के दिन ही खास गीत प्रस्तुत किया है।

https://youtu.be/nUx1Z4yi0Sc


इस गीत के बोल है- ‘ये नयन डरे डरे…Ó । समुद्र के किनारे ये गीत फिल्माया गया है। उनके इस नए गीत का सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया है। दो दिन पहले वेलेंटाइन वीक में अमृता ने रेड गाउन में शेयर की फोटो की सोशल मीडिया पर जबर्दस्त चर्चा थी। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- वे कुछ नया लेकर आने वाली है। और आखिर वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर उनका ये गाना रिलीज हो गया।

Related Articles

Back to top button