Flag Hoisting In BJP Office : अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा

Flag Hoisting In BJP Office : अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा

Flag Hoisting In BJP Office :

Flag Hoisting In BJP Office :

रायपुर/नवप्रदेश। Flag Hoisting In BJP Office : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तिरंगा झंडा फहराया। प्रदेशवासियों को साव ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पूरा देश इस पावन पर आजादी की वर्षगांठ मना रहा है। हम सभी लोगों ने आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से उत्साह पूर्व मनाया।

देश अपने अमृतकाल में प्रवेश कर रहा है। यह हमारे संकल्प लेने का अवसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि जब हमारे देश के आज़ादी को सौ साल पूरे हों, तब हमारा देश आत्मनिर्भर भारत, खुशहाल भारत एक शक्ति सम्पन्न भारत, समृद्धशाली भारत के रूप दुनिया के सामने आये। विश्व की आज ये अपेक्षा है भारत उनका नेतृत्व करे। दुनिया भी यह मान रही है कि 21वीं सदी भारत की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे यह अपेक्षा किया है कि आज से संकल्प लेकर अमृतकाल में हम प्रवेश करें। स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप अपने राष्ट्र को बनाने का प्रयास करें।

कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा , प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, सह प्रभारी रजनीश शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ,केदार गुप्ता , दीपक म्हस्के, नलीनेश ठोकने ,अमित साहू,सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय,सच्चिदानंद उपासने, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष टंकराम वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव अग्रवाल,छगन मूंदडा, विजय शंकर मिश्रा,अंजय शुक्ला,अनुज शर्मा, अशोक पांडे ,सुरेंद्र पाटनी,राजेश अवस्थी,जेपी चंद्रवंशी,सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश पांडेय ,सह प्रभारी मितुल कोठारी ,प्रकाश बजाज , महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता साहू,पार्षद दल से विश्वादिनी पांडेय , रायपुर जिला से सत्यम दुवा,योगी अग्रवाल ,गोपी साहू, नीलम सिंह बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा जिला कार्यालय में साय ने ध्वजारोहण किया

पूर्व संगठन महामंत्री, राम प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ,प्रदेश प्रवक्ता ,संदीप शर्मा केदार गुप्ता , संजय अमित साहू , संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,राजीव अग्रवाल , सुभाष तिवारी ,छगन मूंदडा,देवजी भाई पटेल, लोकेश कावड़िया, अशोक पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साहू ,जिला महामंत्री सत्यम दुआ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता माजूद थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *