मशहूर भारतीय भरतनाट्यम नर्तक अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या..

मशहूर भारतीय भरतनाट्यम नर्तक अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या..

Famous Indian Bharatanatyam dancer Amarnath Ghosh murder in America..

Bharatnatyam dancer Amarnath Ghosh

अमरनाथ घोष अपने माता-पिता की इकलौती संतान

सेंट लुइस। Bharatnatyam dancer Amarnath Ghosh: अमेरिका में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना घटी है जहां एक भारतीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मशहूर भरतनाट्यम नर्तक अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अमरनाथ घोष अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

यह घटना अमेरिका के मिसौरी के सेंट लुइस में हुई। अज्ञात हमलावरों ने अमरनाथ घोष को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले की घटना के बाद एशियाई मूल के लोगों में डर का माहौल है। अमरनाथ घोष की हत्या की जानकारी उनकी दोस्त और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने दी है।

एक्स पर एक पोस्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा कि पिछले मंगलवार को अमरनाथ घोष की हत्या कर दी गई। ऐसा लगता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। साथ ही आरोपी की पहचान भी नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद चूंकि पीडि़ता का कोई करीबी न्याय मांगने के लिए मौजूद नहीं है, इसलिए शायद पुलिस ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। अब भारत सरकार और विदेश मंत्रालय को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।

अमेरिका में नफरत का शिकार हुए अमरनाथ घोष कोलकाता के रहने वाले थे। वह चेन्नई में एक कला शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता में हुई। वह एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तक भी थे। उन्होंने पीएचडी भी की थी।

इस बीच देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा कि अमेरिका में उनके कुछ दोस्त अमरनाथ घोष के शव पर दावा करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच, शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने घोष के रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने यह भी कहा कि हम पुलिस से जांच के बारे में अपडेट ले रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *