मनोरंजन

Threate To Ambani, Bachchan, Dharmendra : अंबानी, बच्चन और धर्मेंद्र के घर के बाहर बम प्लांट, एक फोन कॉल ने बढ़ाई टेंशन, कहा – 25 आतंकवादी मुंबई में घुस चुके हैं…

मुंबई, नवप्रदेश। फिल्मी जगत में  मंगलवार को एक फोन कॉल ने बवाल मचा दिया। बीते दिन महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस को एक अज्ञात शख्स का कॉल आया, जिसने कहा कि उसने मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन  और एक्टर धर्मेंद्र  के घर के पास बम प्लांट कर दिया (Threate To Ambani, Bachchan, Dharmendra) है, जिसे सुनते ही पुलिस में खलबली मच गई।

खबरो के अनुसार कॉलर ने ये भी कहा था कि मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया में सबसे पहले धमाका होगा। नागपुर पुलिस ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को (Threate To Ambani, Bachchan, Dharmendra) दी।

इस मामले को लेकर बम निरोधक दस्तों की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक बम मिलने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस शख्स की बड़े जोरों से तलाश कर रही है। इस मामले को लेकर मुकेश अंबानी,अमिताभ बच्चन, एक्टर धर्मेंद्र और उनके परिवार की सिक्योरिटी बढ़ी दी गई (Threate To Ambani, Bachchan, Dharmendra) है। भारत की तरह ही विदेशों में भी अंबानी परिवार को Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार कॉलर ने इस बात का भी खुलासा किया है कि आतंकी हमले के लिए 25 आतंकवादी भी मुंबई के दादर इलाके में पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Back to top button