Equity Portfolio: भारत का घरेलू आर्थिक आधार मजबूत, एफपीआई निवेश में तेजी के संकेत: जेफरीज

नई दिल्ली। जेफरीज के इक्विटी स्ट्रेटजी के ग्लोबल हेड क्रिस्टोफर वुड (Equity Portfolio) ने भारत को लेकर अपना सकारात्मक रुख दोहराया है। उन्होंने देश की मजबूत होती आर्थिक बुनियाद, कर्ज वृद्धि में सुधार और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की वापसी का हवाला देते हुए भारत-केंद्रित अपने इक्विटी पोर्टफोलियो में भी बदलाव किए हैं।

जुलाई में एफपीआई बने शुद्ध खरीदार

अपने ताजा ‘ग्रीड एंड फियर’ नोट में वुड ने कहा कि जुलाई में विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों के शुद्ध खरीदार बन गए और उन्होंने 2.45 अरब डॉलर का निवेश किया। यह ऐसे समय हुआ जब वैश्विक निवेशकों ने टेक्नोलॉजी आधारित मेमोरी ट्रेड से जुड़े अपने निवेश को कम किया।

उभरते बाजारों में भारत अलग नजर आ रहा

पोर्टफोलियो में बदलाव और रुपए को समर्थन

भारतीय बाजार को लेकर सकारात्मक रुख को दर्शाते हुए वुड (Christopher Wood) ने इंडिया लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में बदलाव किया और कई घरेलू कंपनियों के शेयरों को बदला। रिपोर्ट में वुड ने आने वाले महीनों में रुपए को समर्थन देने वाले उपायों का भी जिक्र किया।

Exit mobile version