चुनावी बिगुल! 5 राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, 3 दिसंबर को नतीजे…. पूरी प्रेस कांफ्रेंस… देखें…

चुनावी बिगुल! 5 राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, 3 दिसंबर को नतीजे…. पूरी प्रेस कांफ्रेंस… देखें…

Election bugle! Election schedule of 5 states announced, results on 3 December…. Full press conference… watch…

election commission of india

-5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे

-मतदान केंद्र 2 किमी के अंदर होंगे

-आदिवासी इलाकों में विशेष मतदान केंद्र बनाये जायेंगे

नई दिल्ली। election commission of india : चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन 5 राज्यों के चुनाव नवंबर 2023 में होंगे। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में 1 चरण में मतदान होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी 5 राज्यों का दौरा किया। सरकारी एजेंसियों, राज्य सरकारों के साथ बैठकें कीं। मिज़ारोम का कार्यकाल 2023 को समाप्त होगा जबकि अन्य 4 राज्यों का कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त होगा।

इन 5 राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटें हैं। यहां 16.14 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इसमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता है। इन राज्यों में 60 लाख मतदाता हैं जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं।

इसके साथ ही 17 अक्टूबर से वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कोई भी मतदाता मतदाता सूची में कोई भी बदलाव कर सकता है। इन 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। मतदान केंद्र 2 किमी के अंदर होंगे। आदिवासी इलाकों में विशेष मतदान केंद्र बनाये जायेंगे।

ये होगा चुनाव कार्यक्रम

  • मध्य प्रदेश
  • कुल सीटें- 230
  • मतदान तिथि- 7 नवंबर 2023
  • राजस्थान
  • कुल सीटें- 200
  • मतदान तिथि- 23 नवंबर 2023
  • छत्तीसगढ
  • कुल सीटें- 90
  • मतदान तिथि-
  • चरण – 7 नवंबर
  • द्वितीय चरण – 17 नवंबर
  • तेलंगाना
  • कुल सीटें- 119
  • मतदान तिथि- 30 नवंबर
  • मिजोरम
  • कुल सीटें- 40
  • मतदान तिथि- 7 नवंबर 2023

चुनाव आयोग ने बताया कि इन 5 राज्यों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *