Election Breaking : सभी विवादों का अंत…गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

IAS Transfer Breaking
नई दिल्ली/नवप्रदेश। Election Breaking : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोनिया गांधी के साथ बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद उन्होंने एलान किया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे आगे मुख्यमंत्री रहेंगे कि नहीं यह नहीं पता। उन्होंने कहा कि बीत दिन जो भी हुआ उसके लिए मैंने सोनिया जी से माफी मांग ली है।
उन्होंने कहा कि बीते 50 साल में कांग्रेस पार्टी ने इंदिरा गांधी जी और राजीव जी के बाद सोनिया जी के समय से मैंने वफादार सिपाही के तौर पर काम किया। मुझे हमेशा बड़ी जिम्मेदारी दी गई, चाहे प्रदेशाध्यक्ष हो या केंद्रीय मंत्री हो या सोनिया जी के आशीर्वाद से तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं।
उसके बावजूद जो घटना दो दिन पहले हुई, उस घटना (Election Breaking) ने सबको हिलाकर रख दिया। मैंने सोनिाय जी से भी सॉरी कहा है। क्योंकि पवित्रता मारी गई है। चाहे चुनाव हो या मुख्यमंत्री का फैसला करना हो। हमारा नियम है कि हम एक लाइन का प्रस्ताव रखते हैं।