खेल

2020 वर्ष हमारा नहीं रहा, लेकिन अब आत्मसम्मान के लिए लड़ना होगा: धोनी

शारजाह । MS dhoni: मुंबई इंडियंस से 10 विकेट से हारने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने निराशा के साथ कहा कि यह वर्ष हमारा नहीं है और अब हमें यह देखने की जरूरत है कि चूक कहां पर हुई है।

https://www.instagram.com/p/CGsbs7Cpgps/

शुक्रवार को मैच हारने के बाद निराश धोनी (MS dhoni) ने कहा, “इससे (हार से) दुख होता है। आपको यह देखने की जरूरत है कि गलती कहां हो रही है। यह वर्ष हमारा नहीं है। इस वर्ष केवल एक या दो मैच में हमने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है।

https://www.instagram.com/p/CGra5hzJhzN/

MS dhoni यह उतना मायने नहीं रखता कि आप दस विकेट से हार रहे हैं या आठ विकेट से। हार से सभी खिलाड़ी दुखी है लेकिन वे अपनी तरफ से जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। चीजें हमेशा हमारे अनुसार नहीं चलतीं।”

https://www.instagram.com/p/CGh5deFJ-Se/

Related Articles

Back to top button