देश

Economic Times Global : प्रधानमंत्री 17 फरवरी को इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली, नवप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 फरवरी को शाम करीब 7:40 बजे दिल्ली के होटल ताज पैलेस में इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित (Economic Times Global) करेंगे।

ग्लोबल बिजनेस समिट-2023 की थीम “मजबूती. प्रभाव. प्रभुत्व” (रेज़िलियंस. इनफ्लूएंस. डॉमिनेंस) है। ये दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 17-18 फरवरी को आयोजित किया जा रहा (Economic Times Global) है।

इस वैश्विक व्यापारिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी हर साल द टाइम्स ग्रुप द्वारा की जाती है। ये सम्मेलन ऐसे विचारकों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रमुखों को एक साझे मंच पर साथ लाएगा, जो प्रमुख आर्थिक चुनौतियों का समाधान प्रदान करना चाहते (Economic Times Global) हैं। इस शिखर सम्मेलन में 40 सत्रों में 200 से अधिक बिज़नेस लीडर अपनी बात रखेंगे।

Related Articles

Back to top button