दुनिया

Earthquake : चीन में अचानक कांपी धरती, कई इमारतें मलबे में बदलीं, लोगों में मचा डर

चीन के दक्षिण पश्चिम इलाके में सोमवार तड़के उस वक्त अफरा तफरी मच (Earthquake) गई जब तेज भूकंप के झटकों ने लोगों को नींद से जगा दिया। कई इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर देर तक हलचल बनी रही और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों की तरफ रवाना होते दिखाई दिए।

भूकंप के बाद कई जगहों पर डर और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम तेजी से किया गया।

लियूझोउ शहर में महसूस हुए तेज झटके : Earthquake

जानकारी के मुताबिक, चीन के ग्वांग्शी प्रांत के लियूझोउ शहर में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है।

13 इमारतें ढहने से बढ़ा नुकसान

भूकंप के तेज असर से इलाके में भारी तबाही हुई। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 13 इमारतें पूरी तरह ढह गईं। कई स्थानों पर मलबा हटाने का काम लगातार जारी है और दबे लोगों की तलाश की जा रही है।

7000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया

प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए बड़े पैमाने पर लोगों को प्रभावित इलाकों (Earthquake) से बाहर निकाला। अब तक करीब 7000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।हादसे में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

बिजली पानी और संचार सेवाएं सामान्य

भूकंप के बावजूद राहत की बात यह रही कि इलाके में बिजली, पानी, गैस और संचार सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। सड़क यातायात भी सामान्य रूप से जारी बताया गया है।

रेलवे ने शुरू की सुरक्षा जांच

भूकंप के बाद रेलवे विभाग ने रेल लाइनों और अन्य ढांचों की जांच शुरू (Earthquake) कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा जांच पूरी होने तक कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button