छत्तीसगढ़

CG CORONA : प्रदेश में 1 लाख 86 हजार से अधिक लोग क्वारंटाइन में

– होम क्वारंटाइन में 48141 लोग

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ (cg corona) में कोरोना वायरस की रोकथाम (Prevention) के लिए अभी तक प्रदेश में 1 लाख 86 से अधिक लोग क्वारंटाइन सेंटरों (1 lakh 86 people quarantine centers) में रखे गये है, वहीं 48141 लोग होम क्वारंटाइन में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।

प्रदेश में बने है 19067 क्वारंटाइन सेंटर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 19067 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये है, जिसकी क्षमता 700054 है। कल शाम तक की स्थिति में प्रदेशभर में बनाए गए इन सेंटरों में कुल 01 लाख 86 हजार 566 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार 48141 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

55539 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 57479 संभावित लोगों की पहचान कर उनका सेंपल जांच किया गया है, जिनमें 55539 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 1580 लोगों की जांच जारी है। इसी प्रकार आई.आर.एल रायपुर में अब तक कुल 3826 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई है।

Related Articles

Back to top button