मध्यप्रदेश

Dogs Ate Kid : कुत्तों ने मासूम को बना लिया शिकार, रात में निकला था साइकिल चलाने, सुबह देखा तो नोंच रहे थे आदमखोर

भोपाल, नवप्रदेश। राजधानी भोपाल में बुधवार को मासूम बच्चा अपने घर से साइकिल चलाने निकला था। जिसके बाद से वह लापता  (Dogs Ate Kid) हो गया। मां बच्चे को ढूंढने निकली तो सबके होश उड़ गए।

झाड़ियों के बीच में से बच्चे का शव मिला। जिसका कमस से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से खराब हो चुका था। एरिया के कुत्तों ने मासूम को अपना शिकार बना लिया था।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  (Dogs Ate Kid) दिया है।

दिलदहलाने वाली ताजा घटना द्रोणांचल मिलिट्री एरिया में रात 11 से सुबह 4 बजे के बीच की है। 8 साल का रितेश भमोरे उसकी मां प्रीति के साथ मिलिट्री स्टेशन के सर्वेंट क्वार्टर में रहता (Dogs Ate Kid)  था।

रितेश रोजाना रात 9 से 12 बजे के बीच साइकिल चलाता था। बुधवार रात में 9 बजे वह साइकिल चलाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान मां की नींद लग गई। वह छोटे बेटे के साथ सो गई।

सुबह 4 बजे उसकी नींद खुली, तो बेटा रितेश नहीं दिखा। वह बेटे की तलाश में निकली। घर से करीब 500 फीट दूर जाकर देखा, तो झाड़ियों में बच्चे के शरीर को 5-6 कुत्ते नोंच रहे थे। ये देखते ही प्रीति चीख उठी।

जानकारी लगने पर निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब आसपास के लोगों से चर्चा की तो पता चला कि इलाके में कुत्तों के कई झुंड हैं, जो पांच-छह की संख्या में घूमते हैं। कई बार राहगीरों के पीछे काटने के लिए दौड़ते हैं।

Related Articles

Back to top button