छत्तीसगढ़ प्रवास पर दिग्विजय सिंह, केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ पर किया प्रहार |

छत्तीसगढ़ प्रवास पर दिग्विजय सिंह, केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ पर किया प्रहार

Digvijay Singh attacked the Central Government and Yogi Adityanath on his stay in Chhattisgarh

Digvijay Singh

रायपुर/नवप्रदेश। Digvijay Singh : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। आज सुबह दिग्गी राजा राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।

दिग्विजय सिंह खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए हैं। खैरागढ़ से वे डोंगरगढ़ भी जायेंगे और माँ बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर वापस रायपुर लौटकर ट्रेन से भोपाल रवाना होंगे।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के प्रवक्ता इकबाल अहमद रिज़वी ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के हाथों कांग्रेस का गमछा पहनकर कांग्रेस में वापसी की है। इस दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे, रामगोपाल अग्रवाल और प्रदीप चौबे भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इकबाल अहमद रिज़वी के कांग्रेस प्रवेश से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को बड़ा झटका लगा है।

Digvijay Singh attacked the Central Government and Yogi Adityanath on his stay in Chhattisgarh
Digvijay Singh

देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) खैरागढ़ के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने देवव्रत सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परिवार से पारिवारिक रिश्ता है। यह समाचार स्तब्ध कर देने वाला है। आख़िर किसे मालूम था कि देवव्रत इतने जल्दी हम सही को छोड़कर चले जाएंगे। हमने देवव्रत सिंह को बच्चे के रूप में देखा है, उनके निधन से बहुत गहरा दुख हुआ है।

मीडिया के पूछे गए सवालों पर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने केंद्र सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात, केंद्रीय मंत्रियों द्वारा नहीं सुने जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अहम और अहंकार में डूबी हुई है। जिस तरह से उनका अहंकार बढ़ते जा रहा है तो उनका अंत निश्चित है।

इसके आलावा योगी आदित्यनाथ के नाम बदलने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने तंज़ कसते हुए कह दिया कि इतिहास और भूगोल महंत योगीनाथ जी मोदी जी से न पढ़े।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *