Dhirendra Shastri :  कौन है सुहानी शाह, ये खूबसूरत लड़की खोल रही है कथावाचक के राज…देखें वीडियो

Dhirendra Shastri :  कौन है सुहानी शाह, ये खूबसूरत लड़की खोल रही है कथावाचक के राज…देखें वीडियो

नई दिल्ली, नवप्रदेश। Dhirendra Shastri : यूट्यूबर, कमेडियन-मौजिशियन और मेंटलिस्ट सुहानी शाह इन दिनों बागेश्वरधाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के मन की बात यानी दिमाग को पढ़ लेने के पीछे के चमत्कार का राज खोलती नजर आ रही हैं।

सुहानी शाह भी एक ट्रिक से सामने वाले का ‘दिमाग’ पढ़ लेती हैं। पांच किताबें लिख चुकी सुहानी ने एक  इंटरव्यू दे कर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के दावे के बारे में लोगों को जो बताया है, उससे यह समझा जा सकता है कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा बाबा कैसे जानते हैं।

सुहानी ने अपने इंटरव्यू में खुद ही बताया था कि मन को पढ़ना जादू नहीं है। असल में सामने वाले से जब कुछ सवाल किया जाता है और तब वह अपने मन में कुछ सोचने लगता है तो कुछ भाव, रंग और क्रिया होती है और मेंटलिस्ट इसे ही पकड़ लेते हैं। पलक झपकाने से लेकर उंगली हिलाने, चेहरे पर कोई शिकन जैसी बारिकियों के मेंटलिस्ट पढते रहते हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार को सुहानी शाह ने माइंड रीड करना कहा है। इस दौरान सुहानी शाह ने शो में इस तरह के कई उदाहरण दिये, जिसे देख कर कोई भी इस चमत्कार की कहेगा।

कौन हैं सुहानी शाह

बता दें कि सुहानी शाह पेशे से माइंड रीडर के तौर पर जानी जाती हैं। इसे लेकर वो काफी वीडियो भी बना चुकी हैं, जिसमें वो अपना हुनर दिखाती नजर आती है। सुहानी शाह का जन्म राजस्थान हुआ था, लेकिन वो अहमदाबाद में पली-बढ़ी. यूट्यूब पर इनके जबरदस्त पॉपुलैरिटी है। उनके मैजिक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए (Dhirendra Shastri) हैं। सुहानी शाह ने कई किताबें भी लिखी हैं, साथ ही वो लोगों को मोटिवेट भी करती हैं। सुहानी शाह ने यह भी बताया कि वो माइंड रीड करना अपने पापा से सीखा।

पहली परफ़ॉर्मेस उन्होंने सात साल की उम्र में की थी। तब वो केवल अपने ‘मैजिक ऐक्ट्स’ करती थीं। पहली क्लास में ही स्कूल छोड़ दिया कि फ़ुल-टाइम इसी फ़ील्ड को समय दे सकें। अपने एक वीडियो में सुहानी ने ख़ुद बताया है कि 14 साल तक उन्हें अंग्रेज़ी बोलनी-लिखनी नहीं आती थी, क्योंकि ये फ़ील्ड बहुत कॉमन नहीं है, तो ‘मैजिक’ के नाम पर लोगों को लगता था कि उन्हें सिद्धि प्राप्त है। इसके बाद उन्होंने साइकोलॉजिकल असेसमेंट शुरू किया।

बाद में उन्होंने ‘सुहानी माइंडकेयर’ नाम से एक संस्था भी (Dhirendra Shastri) शुरू की, जो लोगों को थेरपीज़ देती हैं। जिन लोगों को शराब या सिगरेट की लत होती है, वो उन्हें ट्रीट करते हैं। सुहानी ने इसी क्षेत्र से संबंधित पांच किताबें भी लिखी हैं और वो एक पेशेवर हिपनो-थेरेपिस्ट हैं. वो जो पेंडुलम-नुमा चीज़ से लोगों को ‘वश’ में कर लेते हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed